मेरठ में थाना रोहटा क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर से तीन दिन से लापता चल रही महिला रचना का शव शुक्रवार को टिमकिया रजवाहे में गांव महपा के पास से बरामद हुआ है। रचना की छह साल की पुत्री नैना का शव गुरुवार को टिमकिया रजवाहे से गांव खानपुर के पास से बरामद हुआ था।
वहीं, पुलिस ने महिला के शव को रजवाहे से निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां और बेटी की मौत कैसे हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।