केस - 2
नौवीं की छात्रा से छेड़खानी
सदर बाजार थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में नौवीं की छात्रा से पड़ोसी युवक छेड़छाड़ करता है। छात्रा के माता-पिता प्राइवेट कंपनी में अलग-अलग जॉब करते हैं। छात्रा घर से निकलती है तो मनचला उसके साथ छेड़छाड़ करता है। शुक्रवार दोपहर को छात्रा ने परिजनों को फोन करके बुला लिया। आरोपी को छात्रा की मां ने पहले खूब खरीखोटी सुनाई और फिर सदर थाने में इसकी शिकायत दे दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।
केस - 3
छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा के भाई पर हमला
शास्त्रीनगर स्थित एक कॉलेज से निकलते ही छात्रा का तीन मनचले कई दिन से पीछा करते रहे। शुक्रवार को छात्रा ने भाई को बुला लिया। भाई ने विरोध किया तो मनचलों ने उस पर हमला कर दिया। बाद में नौचंदी थाना पुलिस पहुंची। तीनों मनचलों के साथ छात्रा के भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। छात्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों से काफी परेशान हो चुकी है। पुलिस ऐसे मनचलों पर कड़ी कार्रवाई करे।
केस - 4
शारदा रोड पर युवती को परेशान कर रहे मनचलों को पीटा
ब्रहमपुरी क्षेत्र में शारदा रोड पर गोलगप्पे खा रही युवती से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और दोनों मनचलों को पकड़ लिया। तभी वहां आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मनचलों को पकड़कर पीट दिया। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी नाबालिग है। फिलहाल युवती की ओर से शिकायत नहीं की गई है। शुक्रवार शाम जिस समय छेड़छाड़ की गई तो काफी दुकानदार एकत्र हो गए। उन्होंने दौड़कर दोनों मनचलों को पकड़ लिया और बाद में पीटा गया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक इनमें एक नाबालिग है और वह यहां रिश्तेदारी में आया हुआ था। दोनों आरोपी खत्ता रोड के निवासी हैं।
केस - 5
छात्रा से छेड़छाड़ पर दो गुटों में मारपीट, हंगामा
कैंट स्थित एक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्र गुटों के बीच एक छात्रा को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंची। वहीं, प्रधानाचार्य ने डांट फटकार लगाई। इसके बाद ही मामला रफा-दफा कराया गया। एक पक्ष ने कुछ बाहरी युवक बुलाकर दूसरे पक्ष के छात्रों से मारपीट की थी। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ।