फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: होमगार्ड के भाई की गोलियां बरसा कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, वजह जानने में जुटे अफसर

Fri, 20 Oct 2023 03:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut: मेरठ में एक खोखा संचालक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मेरठ में हत्या के मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में खोखा संचालक की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। जागृति विहार में बुलेट सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि मृतक ओंकार चाय का खोखा चलाता था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, वह कुटी चौराहा का रहने वाला था। पुलिस ने वारदात की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

होमगार्ड के भाई को दिनदहाड़े गोलियां से भूना
जागृति विहार एक्सटेंशन में एमआईटी स्कूल के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने होमगार्ड के भाई खोखा संचालक ओंकार (50) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। दोनों हमलावर बुलेट बाइक पर थे। कहासुनी के बाद युवकों ने पहली गोली सीने पर मारी। ओंकार उठकर भागा तो दूसरी गोली पीठ में मार दी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

वहीं, आसपास के लोगों ने सूचना दी तो मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। हत्या के पीछे क्या विवाद रहा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मृतक एमआईटी स्कूल के पास चाय का खोखा चलाते थे। उनके छोटे भाई मुन्नालाल भावनपुर थाने में होमगार्ड हैं। ओंकार के तीन बेटे और एक बेटी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें