फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख के जाली नोट, मैनेजर ने कराई रिपोर्ट; जांच शुरू

Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: गंगानगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में एक दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक की जांच में नकली नोट मिले। बैंक प्रबंधक ने एसएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
एक्सिस बैंक। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ की नकली करेंसी बरामद होने के बाद अब मेरठ के एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से भी 4.63 लाख के नकली नोट मिले हैं। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडेय नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में एक दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक प्राप्त नोटों की जांच में यह खुलासा हुआ है। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर नकली करेंसी मामले के नोडल थाने सिविल लाइन में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

हरियाणा के हिसार निवासी एक्सिस बैंक के प्रबंधक सरताज सिंह ने 16 सितंबर को इस संबंध में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायत दी थी। बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। बैंक प्रबंधक का कहना है कि वह थाना मेडिकल क्षेत्र स्थित मंगल पांडेय नगर स्थित बैंक शाखा में कार्यरत हैं। उनकी चेस्ट से 186 एक्सिस बैंक की शाखाएं जुड़ी हुई हैं।

इन शाखाओं में ग्राहक अपना रुपया जमा करते हैं। यह जमा धनराशि निरीक्षण के लिए चेस्ट में भेजी जाती है। लगभग 13 माह तक प्राप्त धनराशि के निरीक्षण में जाली नोटों का पता चला। कुल 1323 जाली नोट बरामद हुए हैं। इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर बीएनएस की धारा 178, 179, 180, 181, 182 तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किन-किन बैंकों में किस तरह से नकली करेंसी आई है, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखें...
मेरठ: अंकित नाम का आधार कार्ड दिखा फरदीन ने युवती के साथ होटल में लिया कमरा, हिंदू संगठन का हंगामा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें