बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी युवक भगत सिंह मार्केट में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में सफाई करता है। यहां यूनुस पुत्र आलड़िया की चाय की दुकान पर भी वह लंबे समय से सफाई करता है। रविवार को जब वह सफाई के पैसे मांगने के लिए पहुंचा तो दुकान पर खड़े कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
युवक ने इसकी सूचना फोन पर साथियों को दी इस पर कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। और काफी देर तक मारपीट हुई। इसी बीच बाजार में कई व्यापारी अपनी दुकाने बंदकर नारेबाजी करते हुए रोड पर जमा हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सांप्रदायिक तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। गौरतलब है कि हापुड़ अड़डा का यह मार्केट ऐसे इलाके में हैं जो सांप्रदायिक तनाव के मददे्नजर बेहद ही संवेदनशील है। हालंकि डीआईजी ने तुरंत कई थानों की पुलिस को मौके पर रवाना किया।
एसपी सिटी ने खुद मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं मारपीट में घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/