फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बिना पार्किंग गाड़ी खड़ी करने पर लगेगा लॉक, मालिक को कई घंटे काटने पड़ेंगे चक्कर

Sun, 20 Jan 2019 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
wheel clamp lock
विज्ञापन

यदि आप भी अपनी गाड़ी को बिना पार्किंग के खड़ी कर कई घंटों के लिए गायब हो जाते हैं तो अब आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जी हां अब बिना पार्किंग के सड़क पर अवैध तरीके से गाड़ी खड़ा करना मुसीबत बन जाएगा।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस अवैध तरीके से गाड़ियों के पहियों में व्हील क्लेम्प लॉक लगाकर उसे लॉक कर देगी। इसके बाद वाहन चालक को कई घंटे तक चक्कर काटने पड़ेंगे। शनिवार को एसपी ट्रैफिक ने सीओ, टीआई, टीएसआई और सभी एचसीपी को सड़क पर अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos

सड़क पर खड़े वाहन भी यातायात व्यवस्था में बन रहे हैं मुसीबत 

दिल्ली रोड के अलावा बेगमपुल, बच्चा पार्क, कचहरी पुल, ईव्ज चौराहा, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, ईस्टर्न कचहरी रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड और मेरठ कॉलेज के सामने सड़क पर अवैध तरीके से कार खड़ी रहती हैं। जिसमें वाहनों को खड़ा करने के वाहन मालिक या चालक का कई कई घंटे तक पता नहीं रहता।

ट्रैफिक पुलिस क्रेन से वाहनों को उठाकर पुलिस लाइन ले जाया जाता है। वाहन चालक को चालान की कॉपी थमा दी जाती है, जबकि क्रेन का खर्चा भी चालान शुल्क के अलावा लिया जाता है। अब यातायात निदेशालय ने ट्रैफिक पुलिस को 50 नए व्हील क्लेम्प लॉक के लिए धनराशि दी है। ट्रैफिक पुलिस के पास 120 व्हील क्लेम्प लॉक पहले से हैं। 
विज्ञापन

पुराने व्हील क्लेम्प लॉक भी रिपेयर कराए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जो भी गाड़ी बिना पार्किंग खड़ी मिली  उसमें व्हील क्लेम्प लॉक लगाकर लॉक कर दिया जाएगा। रात आठ बजे तक वह गाड़ी वहीं खड़ी रहेगी। चालान काटकर गाड़ी मालिक को सौंप दी जाएगी। मीटिंग में सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, टीआई सुनील कुमार, टीआई अनिल मिश्रा, टीएसआई डीडी दीक्षित और अन्य सभी एचसीपी रहे।

परेशानी के साथ चालान शुल्क भी
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है व्हील क्लेम के लगाने के बाद ट्रैफिक पुलिस रात आठ बजे ही लॉक खोलेगी। ऐसे वाहनों का चालान काटकर चालान फीस का शुल्क भी वसूला जाएगा। सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा करके न जाएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें