जयंत ने ट्विट कर लिखा कि आशीष मिश्र टेनी की जमानत से योगी जी इतने खुश क्यों? उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका क्यों प्रस्तुत नहीं की?
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी जी को बताना चाहिए, वो आशीष मिश्र टेनी की जमानत होने से इतने प्रसन्न क्यों हुए?
चौधरी जयंत ने सवाल उठाते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका क्यों प्रस्तुत नहीं की?
विज्ञापन
उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर यह भी लिखा कि बात साफ है, भाजपा सरकार मतलब किसान विरोधी। उन्होंने कहा इनके पास कोई योजना नहीं सिर्फ गोबर है।