फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-रालोद की रैली: अखिलेश-जयंत ने खूब किया सियासी वार, पढ़िए गठबंधन की रैली का हर अपडेट

Tue, 07 Dec 2021 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

चुनाव नजदीक आते ही रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। इसे लेकर अलग-अलग पार्टियों के नेता जनता की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं एक-दूसरी पर्टियों की कमियां गिना रहे हैं। सपा और रालोद के गठबंधन के बाद आज मेरठ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पश्चिमी यूपी की जनता का मन परखा। ऐसा पहली बार है, जब दोनों दिग्गज नेता एकसाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और एक साथ मंच साझा किया। एक बजकर 19 मिनट पर दोनों नेता दबथुवा रैलीस्थल पहुंचे। यहां पढ़ें इस रैली का पल-पल का अपडेट... 
विज्ञापन
मंच पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:26 PM, 07-Dec-2021

चौधरी जयंत ने ट्वीट कर लिखा, मेरठ चलो और यूपी बदलो 
रालोद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि मेरठ चलो और यूपी बदलो।

03:59 PM, 07-Dec-2021

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात 
अखिलेश यादव ने कुछ ही देर पहले अपने ट्विटर पेज पर लिखा, भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जो पैदा करे खाई, वही भाजपाई।

03:47 PM, 07-Dec-2021
अखिलेश यादव और चौधरी जयंत। - फोटो : amar ujala

चौधरी जयंत बोले- एक साल से हो रहा किसानों का अपमान  
चौधरी जयंत सिंह का भाषण एक बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ। जयंत ने जनसैलाब को राम-राम करते हुए कहा कि क्रांति भूमि पवित्र धरती को नमन करता हूं। 1857 से पहले या उसके बाद, जब भी देश को जरूरत पड़ी यहां के बेटे-बेटियों ने हमेशा मुकबाला किया। राजनीति में दिखावा बहुत हो चुका है। एक साल किसानों का अपमान हुआ। भाजपा के किसी पद पर बैठे किसी नेता की हिम्मत नहीं इस पर बोले। लखनऊ में अदब है, मेरठ में गजब है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि है। युवा कह रहे हैं भाजपा को सरकार भी गंवानी पड़ेगी।

विज्ञापन
03:24 PM, 07-Dec-2021
अखिलेश यादव व जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव बोले- 2022 में बदलाव होकर रहेगा

अखिलेश यादव ने कहा कि लाल, हरा, सफेद और पिला रंग दिख रहा है, एक रंगी कभी किसी के जीवन में खुशहाली नहीं ला सकता है। उन्होंने कहा कि ये सरकार जाने वाली है, परिवर्तन होकर रहेगा। एलान है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। सभी लोग मदद करना।

03:09 PM, 07-Dec-2021
रैली स्थल पर पहुंचे जयंत चौधरी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा-रालोद की रैली: अखिलेश यादव बोले- भाईचारे को मजबूत करने के लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं 

अखिलेश बोले- एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का हक मिले और एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो। उन्होंने कहा भाजपा किसानों के हक में फैसला नहीं करना चाहती है। गठबंधन किसानों को उनका हक दिलाएगा। भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है। मान छीना है, भाजपा को जाना होगा। 

अखिलेश ने हवाई जहाज बेच दिये, एयरपोर्ट बेच दिये, रेलवे स्टेशन बेच दिये। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाने का क्या हुआ। आज मोटरसाइकिल चलाना भी भारी हो गया है। भाईचारे को मजबूत करने लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं। किसानों का बकाया है, किसानों को कहकर जा रहे हैं, चीनी मिल पैसा नहीं दे पा रहे थे। अपने बजट से किसानों को पैसा दिया था। हमारी सरकार बनेगी सरकार भुगतान करेगी, बिजली का बिल आ रहा है तो करंट लग रहा है। बाबा मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए हैं। समाजवादी पार्टी व रालोद मिलकर सरकार बनेगी तो गरीब लोगों को बिजली बिल से राहत देंगे।

विज्ञापन
02:20 PM, 07-Dec-2021

उत्तम पटेल बोले- अखिलेश-जयंत जो संदेश देंगे, उसे गांव-गांव तक पहुंचाना
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पश्चिमी यूपी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि आज अखिलेश यादव और जयंत चौधरी जो संदेश देंगे उसे गांव गांव तक पहुंचाना और भाजपा की सरकार को हटाना। साल 2022 में गठबंधन की सरकार बनवाना। 

02:07 PM, 07-Dec-2021

अखिलेश यादव ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया
अखिलेश यादव ने मंच से किसानों, नौजवानों, माताओं-बहनों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपनी बात शुरू की, कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे लोगों को जन्म दिया, जिन्होंने किसानों और जनता के हित में काम किया। बाबा टिकैत को याद करते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने इस क्रांतिकारी धरती के किसानों को जगाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब मैं इतना बड़ा जनसैलाब देख रहा हूं। यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार भाजपा का सूरज डूबेगा, यह जनसैलाब बता रहा है कि ये जनता भाजपा को हमेशा के लिए पश्चिम से खदेड़ देगी। 

02:01 PM, 07-Dec-2021

अखिलेश यादव ने जनता का अभिवादन किया
अखिलेश यादव ने मंच से जनता का अभिवादन किया और सभी पार्टी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मंच पर नेता हैं और बड़ी संख्या में दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता दिख रहे हैं।  

01:58 PM, 07-Dec-2021

अतुल प्रधान बोले-  खचाखच भरा है मैदान
मेरठ से सपा नेता अतुल प्रधान ने मंच से कहा कि ये खचाखच भरा मैदान, दूर तक दिख रही जनता, अपने प्रदेश अध्यक्ष का तहे दिल से स्वागत और सतकार करता हूं। उन्होंने कहा कि  सपा नेता ने कहा कि बाबा जी को गुस्सा बहुत आता है। 2022 में बाबा जी को इनता फ्री कर दो कि गोरखपुर में बछड़ों के साथ खेलें। उन्होंने कहा कि हम और अखिलेश जी साथ चल रहे हैं। गठबंधन का एलान इसी मंच से होगा। मेरठ के चौधरी चरण सिंह की इस कर्मभूमि में हम शहीद किसानों का एक स्मारक हम बनाएंगे कि देश का किसान उनकी कुर्बानी को याद रखे। 

01:52 PM, 07-Dec-2021

दोनों नेताओं ने जनता का अभिवादन किया
मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और डॉ. भीमराव आंबेडकर, चौधरी अजित सिंह और चौधरी चरण सिंह की तस्वीर भेंट की। दोनों नेताओं ने इसके बाद हाथ उठाकर रैली स्थल पर मौजूद जनता का अभिवादन किया। 

01:19 PM, 07-Dec-2021

एक बजकर 19 मिनट पर पहुंचा अखिलेश-जयंत का हेलीकॉप्टर
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर 1 बजकर 19 मिनट पर दबथुवा पहुंचा। यहां से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद दोनों नेता रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। ऐसा पहली बार है जब दोनों नेता एक साथ मंच किसी रैली के लिए पहुंचे हैं और एक साथ मंच साझा करेंगे। 

01:14 PM, 07-Dec-2021

सभा की अध्यक्षता राजपाल सिंह कर रहे 
रैली में मंच संचालन रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ कर रहे हैं, जबकि सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह कर रहे हैं।

12:59 PM, 07-Dec-2021

डीएम ने किया हैलीपेड का निरीक्षण
डीएम के बालाजी ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर रैली स्थल के पास बने हैलीपेड का निरीक्षण किया। हालांकि रैली में कोविड गाइडलाइन का कोई पालन होना दिखाई नहीं पड़ रहा है। दोपहर 12: 30 तक रैली स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

12:54 PM, 07-Dec-2021

गठबंधन की पहली रैली
रालोद व सपा की साझा रैली पर आज सभी राजनैतिक दलों की नजरें टिकी हैं। जयंत अखिलेश की गठबंधन की रैली में आज रालोद की सीटों की भी घोषणा की जाएगी।

12:40 PM, 07-Dec-2021
सपा का झंडा लेकर कार्यकर्ता रैलीस्थल पर - फोटो : अमर उजाला

महंगाई को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश
रैली स्थल पर गैस सिलिंडर के भी बड़े कट आउट लगाए गए हैं, इससे साफ है कि बढ़ती महंगाई को लेकर भी आखिलेश और जयंत मंचस्थल से मौजूदा सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। सपा का झंडा लेकर भी कई कार्यकर्ता रैलीस्थल पर पहुंचे हैं।  

12:17 PM, 07-Dec-2021

किसानों की समस्याएं उठाएंगे अखिलेश-जयंत
कार्यक्रम स्थल के मंच पर बड़े चौधरी अजित सिंह का भी बड़ा कटआउट लगाया गया है। वहीं मंच पर गन्ना भी बांधा गया है। इससे जाहिर है कि अखिलेश और जयंत चौधरी मंच से किसानों की समस्याएं उठाएंगे और किसानों को साधने की कोशिश करेंगे। 

12:15 PM, 07-Dec-2021

क्रांतिधरा से आज गठबंधन का एलान
क्रांतिधरा से आज गठबंधन के एलान के साथ जयंत चौधरी और अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे।

11:54 AM, 07-Dec-2021

36 गांवों के लोग बांधेंगे  दोनों नेताओं को पगड़ी 

एक मंच पर दिखे अखिलेश-जयंत
36 गांवों के अलग-अलग बिरादरी के लोग चौधरी जयंत सिंह और अखिलेश यादव को मंच पर पगड़ी बांधेंगे। 

11:54 AM, 07-Dec-2021

अखिलेश-जयंत के फेसबुक पेज से लाइव रहेगी रैली 

अखिलेश-जयंत दोनों के फेसबुक पेज पर बड़ी संख्या में फॉलोवर 
सपा-रालोद की संयुक्त रैली अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह के फेसबुक पेज पर लाइव रहेगी। दोनों के बड़ी संख्या में फेसबुक फॉलोअर हैं। 

11:53 AM, 07-Dec-2021

रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच 

रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच
दबथुवा में रैली स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह होंगे। इनके साथ दोनों पार्टियों के करीब 50 मुख्य पदाधिकारी रहेंगे। दूसरे मंच पर करीब 100 अन्य पदाधिकारी रहेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह आदि ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और मंच देखा। 

11:52 AM, 07-Dec-2021

ये रहेगा अखिलेश और जयंत की परिवर्तन संदेश रैली का कार्यक्रम

1 बजकर 19 मिनट पर पहुंचे अखिलेश और जयंत 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह साढ़े 10 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से निजी वायुयान से चलकर 11:20 बजे हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद पहुंचना था और यहां से चौधरी जयंत सिंह के साथ 11:30 बजे मेरठ के लिए निजी हेलीकॉप्टर से निकलने का कार्यक्रम तय था, लेकिन किसी वजह से इसमें विलंब हुआ। इसके बाद एक बजकर 19 मिनट पर जयंत और अखिलेश दबथुवा एक ही हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद वह रैलीस्थल के लिए रवाना हुए। दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। 2:40 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से अखिलेश निजी वायुयान से 3:40 बजे लखनऊ जाएंगे। पहले यह रालोद की ही रैली थी, लेकिन बाद में इसे गठबंधन की रैली में तब्दील कर दिया गया। यह पहला मौका होगा, जब दोनों नेता चुनाव से पहले एक साथ होंगे। रैली को सपा-रालोद ने प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। सपा-रालोद की कोशिश है कि भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक हो। 

11:41 AM, 07-Dec-2021

सपा-रालोद की रैली: अखिलेश-जयंत ने खूब किया सियासी वार, पढ़िए गठबंधन की रैली का हर अपडेट

सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली आज दबथुवा में आयोजित की जा रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुंचेंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए दोनों दलों के पदाधिकारी कई दिन से जुटे हुए थे। आज सुबह से ही लोग रैलीस्थल के लिए रवाना होना शुरू हो गए। वहीं रैलीस्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें