शहर में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा व्हाट्सऐप ग्रुप पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों से लिखी गई एक पोस्ट डालने के बाद बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने थाने में प्रदर्शन किया। बाद में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी और इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस से की कार्रवाई की मांग
अपना दल कार्यकर्ता सोमवार को नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में शहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सऐप पर आज का इंडिया अखबार है नाम से एक ग्रुप चल रहा है। कार्यकर्ताओं के अनुसार,ग्रुप में अली मुमताज नामक युवक ने एक पोस्ट डाली है, जिसमें उसने हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों से भरी पोस्ट डाली है।
कार्यकर्ताओं को कहना है कि इस पोस्ट से उनके साथ साथ हिंदू समाज के अन्य लोगों की भावनाएं भी आहत हुईं हैं। अपना दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी अली मुमताज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।