फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2025: घर-रसोई को महंगाई से राहत नहीं, घरेलू महिलाओं को मिले पेंशन

Thu, 20 Feb 2025 08:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी सरकार के बजट में महिलाओं को निराशा हाथ लगी। महिलाओं का कहना है कि रसोई के बढ़ते खर्च और महंगाई से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
यूपी का पहला बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ प्रदेश सरकार के बजट से भी महिलाओं को घर और रसोई को बढ़ती महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है। अधिकतर महिलाओं का कहना है कि आमदनी उतनी नहीं बढ़ रही, जितनी रफ्तार से खाद्यान्न, शिक्षा और चिकित्सा की सेवाएं महंगी हो रही हैं। उनकी ओर से यह भी मांग की जा रही है कि घरेलू महिलाओं के लिए विशेष पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन


घर चलाना मुश्किल, उम्मीद थी लेकिन नहीं मिला कुछ भी
जागृति विहार निवासी नेहा का कहना है कि खाद्य पदार्थो के दाम में कोई कमी नहीं आई है। घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार से उम्मीद थी कि कुछ लाभ मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

Trending Videos

सरकार को करनी चाहिए थी व्यवस्था
सेक्टर चार निवासी अर्चना ने कहा कि आमदनी बढ़ नहीं रही है। महंगाई की वजह से हर महीने खर्चे बढ़ रहे हैं। बच्चों की परवरिश महंगी होती जा रही है। सरकार को रसोई, शिक्षा, खाद्यान्न में अधिक राहत की व्यवस्था करनी चाहिए।

घरेलु महिलाओं को देनी चाहिए थी पेंशन
शिवाजी रोड निवासी मोनिका खटीक का कहना है कि सरकार को घरेलू महिलाओं के लिए पेंशन देनी चाहिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बिना ब्याज ऋण मिलना चाहिए।

विज्ञापन

रसोई का रखना चाहिए था खयाल
बेगमबाग निवासी प्रतिभा का कहना है कि बजट में रसोई का ख्याल रखना चाहिए था, महंगाई बढ़ती जा रही है। यह कम होने का नाम नहीं ले रही है।

योगिता बोलीं, हर माह बढ़ रहा रसाेई खर्च
योगिता का कहना है कि दूध और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। दालें पहले से ही महंगी हैं। रसोई का खर्च कम होने की बजाय हर माह बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें