फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रिश्ता पड़ा महंगा, लुटेरी दुल्हन ने रची खतरनाक साजिश, फिर ले उड़ी लाखों के जेवरात

Tue, 25 Sep 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रेम विवाह
विज्ञापन
यदि आप भी शादी के लिए मेट्रिमोनियल साइट्स पर वर या वधु की तलाश कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि ऑनलाइन होने वाले बंधन आपकों उम्र भर के लिए मुसीबत में भी डाल सकते हैं। दरअसल यूपी के बागपत में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि जिसे जानकर आप भी इंटरनेट पर रिश्ते तलाशने से तौबा कर लेंगे:- 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला यूपी के बागपत का है जहां एक युवक ने शादी के लिए मेट्रिमोनियल साइट पर पंजीकरण कराया। यहां युवक को एक लड़की पसंद भी आ गई। दिल्ली की रहने वाली इस युवती के सामने युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। बातचीत के बाद दोनों ने परिजनों को बिना बताए ही शादी कर ली। 

इसके बाद युवक पत्नी के साथ दिल्ली में ही एक मकान में किराए पर रहने लगा। कुछ दिन पहले ही युवक अपने परिजनों से मिलने बागपत पहुंचा। लेकिन जब वह वापस अपने कमरे पर पहुंचा तो वहां उसे पत्नी नदारद मिली। युवक ने इस संबंध में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस के अनुसार, दुल्हन शादी के चंद दिन बाद ही कमरे में रखे जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो गई। पीड़ित ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें