दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचा दूल्हा तो सामने आया चौंकाने वाला सच
सन्नी जब एक हफ्ते बाद मजनूं का टीला अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो वहां युवती का कोई भी अता-पता नहीं मिला। जिस महिला ने शादी के दौरान खुद को दुल्हन की मां बताया था, उसने सन्नी को देखकर पहचानने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि वह किराये पर रहती थी। युवती उसकी बेटी नहीं थी और अब पता नहीं वह कहां चली गई।
50 हजार नकद और दो लाख के जेवर लेकर फरार
पीड़ित के मुताबिक युवती उसके घर से 50 हजार रुपये नकद, करीब दो लाख रुपये के सोने–चांदी के जेवर, इसके अलावा सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कानों के कुंडल, पाजेब, नाक की बाली लेकर फरार हो गई।
बिचौलिए पर ठगी का आरोप, गांव में चर्चा तेज
पीड़ित ने शादी कराने वाले बिचौलिए पर गंभीर ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पीड़ित परिवार खुद को पूरी तरह ठगा और डरा हुआ महसूस कर रहा है।