फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board UPMSP Result: रिजल्ट आते ही खिले चेहरे, मेरठ में श्रेयांस तो शामली में आर्यन रहे टॉपर

Sat, 18 Jun 2022 03:36 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी के 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।  मेरठ में श्रेयांस तो शामली में आर्यन ने जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन
1 of 5
रिजल्ट जानने के बाद दसवीं की छात्राएं - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी के 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की गई थी। मेरठ में श्रेयांस 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ तो शामली में आर्यन 93% अंकों के साथ जिले के टॉपर रहे।

लड़कियों ने फिर बाजी मारी
इस बार परीक्षा परिणाम 88% रहा है। वहीं इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Board UPMSP Result Live Updates: दसवीं कक्षा छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें हर अपडेट
विज्ञापन

2 of 5
रिजल्ट जानने के बाद दसवीं की छात्राएं - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का परीक्षा फल 88.55 प्रतिशत रहा है। बिजनौर जनपद में इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए 40645 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से परीक्षा में 43803 परीक्षार्थी शामिल हुए और 38902 परीक्षार्थी पास हुए हैं। बागपत का परीक्षा फल 90.12 प्रतिशत रहा। 

मुजफ्फरनगर का परीक्षा फल 89.98 प्रतिशत रहा, शामली का परीक्षा फल 93.41 प्रतिशत रहा। सहारनपुर 89.91 प्रतिशत और मेरठ का हाईस्कूल का परीक्षा परिणम 91.84 प्रतिशत रहा। मेरठ के आरजी इंटर कॉलेज की सलोनी 8वें नंबर पर रहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एसडी सदर के स्कूल टॉपर अश्विन - फोटो : amar ujala
ये रहे मेरठ के टॉपर
एसडीएसएसएम कंकरखेड़ा मेरठ कैंट के श्रेयांश कुमार जिले के टॉपर बने। उन्होंने 93.83 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की है। संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज मवाना की सवी विनीत यादव ने 93.67 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आदर्श इंटर कॉलेज दुल्हेड़ा जानी के मोहित सैनी - 93.50 प्रतिशत के साथ तीसरे नम्बर पर है।

कॄषक इंटर कॉलेज मवाना के मोहम्मद हम्माद ने 93.17 चौथे, राजेश पायलट रानी ननग्ला मेरठ अंशिका ने 92.83 पांचवे, बीएसएस इंटर कॉलेज शाहजहाँ अनुशा 92.67  प्रतिशत छठे, संस्कार इंटर कॉलेज मेवा मवाना की आकांशा 92.67 छठे, एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल मोहकमपुर की सिया 92.67 के सातब छठे स्थान, सिटी हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल इंद्रापुरम मेरठ के अजय 92.50 सातवें, किठौर पब्लिक इंटर कॉलेज के समीर 92.50 प्रतिशत के साथ सातवें, आरजी इंटर कॉलेज की सलोनी और पीड़ी कन्या हाईस्कूल के कितेश सिंह 92.33 प्रतिशत के साथ आठवे, संस्कार इंटर कॉलेज मेवा मवाना मानसी और एसडीएचटी इंटर कॉलेज गंगानगर जय वर्मा ने 92.17 नवें स्थान पर, सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल मवाना राघव प्रकाश व सिटी प्राइड हाईस्कूल रोहटा रोड की शिफा अंसारी 92 प्रतिशत के साथ दसवां स्थान हासिल किया है।

4 of 5
UP Board Result 2022 - फोटो : amar ujala
प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा शामली
शामली का हाईस्कूल के रिजल्ट प्रदेश में चौथा स्थान रहा। 93.41% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। पहले नंबर पर संयुक्त रूप से रहे आर्यन मलिक और तनिष्का ने 93% अंक प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर मानवी सिंह ने 92.67% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर तीन परीक्षार्थी रहे। कार्तिक मलिक, आदित्य और सताक्षी शर्मा ने 91.17% अंक प्राप्त किए। 
 
ये रहे शामली के टॉपर
1. आर्यन मलिक, 93%, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
1. तनिष्का, 93%, शिवम हाईस्कूल मालेंडी। 
2. मानवी शर्मा, 92.67%, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज। 
3. कार्तिक मलिक, 91.17% , सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज। 
3. आदित्य, 91.17%, देवी उमराकौर वैदिक कॉलेज बनत। 
3. सताक्षी शर्मा, 91.17%, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलीना प्रवीण- हाईस्कूल जिला टॉपर बिजनौर - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में सहारनपुर जनपद प्रदेश में 24 वें स्थान पर रहा। जनपद का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 89.91 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल में 35,128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 32,751 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 29,448 विद्यार्थी पास हुए हैं। 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का परीक्षा फल 88.55 प्रतिशत रहा है। बिजनौर जनपद में इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए 40645 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से परीक्षा में 43803 परीक्षार्थी शामिल हुए और 38902 परीक्षार्थी पास हुए हैं। अलीना प्रवीण ने बिजनौर जिले में टॉप किया है। अलीना को 94% अंक मिले हैं।
 
24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं परीक्षाएं
विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्र के 10,32,972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से हाईस्कूल के 558,660 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं इंटरमीडिएट के 474,312 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, मेरठ और सहारनपुर मंडलों के 17 जिलों के परीक्षार्थी हैं। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड कहा जाता है। यह अब तक लगभग 33 करोड़ से अधिक लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डिग्री दे चुका है। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम के बाद अब इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें