फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: दूसरे के रोल नंबर पर अंग्रेजी की परीक्षा देता पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय के पेपर में जहांआरा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज कांशी के छात्र एहतेशाम मलिक के प्रवेश पत्र पर फर्जी परीक्षार्थी रेहान को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। यह मामला श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जैन नगर के परीक्षा केंद्र पर सामने आया। विलंब से पहुंचे छात्र को मानवीय आधार पर केंद्र में प्रवेश दे दिया गया था लेकिन कक्ष निरीक्षकों ने जांच की तो पता चला कि असली छात्र एहतेशाम मलिक की जगह कोई रेहान नाम का युवक पेपर लिख रहा है। उसके पास आधार कार्ड भी फर्जी मिला।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके साथ ही फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। डीआईओएस राजेश कुमार को भी इसकी सूचना दी गई। इस मामले के बाद परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें