फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2021: दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी, मेरठ में बेटों ने बाजी मारी, यहां देखें अपडेट

Sat, 31 Jul 2021 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बालेराम बृजभूषण इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंचकर एक दूसरे को पास होने की बधाई दी। वहीं सदर स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर रिजल्ट आने की खुशी छात्र छात्राओं के चेहरे पर दिखाई दी।  
विज्ञापन
मेरठ के टॉपर - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा के 87 हजार 754 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आज जारी हो गया। मेरठ में दसवी और बारहवी कक्षा में इस बार बेटों ने बाजी मारी है। मेरठ में दसवीं कक्षा में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन यादव ने 90.5% अंकों के साथ टॉप किया। वहीं बारहवीं कक्षा में जागृति विहार निवासी और बालेराम बृजभूषण शास्त्रीनगर एल ब्लॉक के साइंस स्ट्रीम के छात्र अर्जुन पवार 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे। 

विज्ञापन


यह रहा मेरठ का रिजल्ट
 कक्षा 10 
 टोटल - 45,128
उपस्थित - 44,575
उत्तीर्ण - 41,612
प्रतिशत 92.21 

 कक्षा 12 
टोटल - 42,567
उपस्थित - 40,847
उत्तीर्ण - 38,284
प्रतिशत- 89.94

दसवीं में 45,163 और इंटरमीडिएट में 42,591 छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों और अभिभावकों को नतीजों का इंतजार था। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 17 जिलों के 10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हैं।

मेरठ के बालेराम बृजभूषण इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंचकर एक दूसरे को पास होने की बधाई दी। वहीं सदर स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर रिजल्ट आने की खुशी छात्र छात्राओं के चेहरे पर दिखाई दी।  
विज्ञापन


बिजनौर में यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखकर कुछ छात्र असमंजस में पड़ गए। दरअसल, कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में परसंटेज प्राप्त हुई तो कुछ के आगे प्रमोटेड लिखा आया। इसे देखकर कई छात्रों का सर चकरा गया। 

विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाएं रद कर दी गई थीं। मेरठ के 398 स्कूलों में पढ़ने वाले 45,163 विद्यार्थियों में 44,758 संस्थागत और 405 व्यक्तिगत विद्यार्थी हैं। इंटरमीडिएट के 42591 विद्यार्थियों में संस्थागत 40,750 और व्यक्तिगत 1841 हैं।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के परिणाम के लिए कक्षा 9 व 10वीं प्रीबोर्ड के अंकों को 50-50 प्रतिशत अधिभार दिए जाने का फार्मूला बताया जा रहा है। इसके अलावा कक्षा कक्षा 6, 7 व 8 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति कर दिया गया था।

यूपी बोर्ड के अंतर्गत 63,297 स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी का कहना है कि रिजल्ट की सूचना मिली है। निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें