फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौ व 11 के पंजीकरण में सख्ती बरत रहा यूपी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए की जा रही विशेष व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी है। फर्जी परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। यूपी बोर्ड ने पंजीकरण फार्म में रह गई त्रुटियों को दूर करने का समय भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठने से रोकने के लिए कक्षा नौ व 11 में अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था की जाती है। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए कक्षा नौ व 11 में पंजीकरण में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को कक्षा 11 में 20 अगस्त तक स्कूलों में प्रवेश दिए जाएंगे। संस्था प्रधान द्वारा कक्षा नौ व 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क की सूचना वेबसाइट पर ऑनलाइन 25 अगस्त तक अपलोड की जाएगी। पंजीकरण फार्म में छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो आदि में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 20 सितंबर तक संशोधन कराए जा सकते हैं। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव ज्योति प्रसाद ने बताया कि कक्षा नौ व 11 के पंजीकरण में पूरी सावधानी बरती जा रही है। सबसे ज्यादा जोर पंजीकरण फार्मों की त्रुटियों को दूर करने पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें