फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: इंटर स्क्रूटनी परीक्षा का परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के बाद संशोधित हुए अंक वेबसाइट पर उपलब्ध
विज्ञापन

मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा की स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) का परिणाम जारी कर दिया है। जिन परीक्षार्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है, उनके संशोधित परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जनपदों के स्क्रूटनी के लिए प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है। जिन परीक्षार्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है, उनके अनुक्रमांकवार संशोधित परिणाम घोषित किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के अंक नहीं बदले हैं, उनके प्राप्तांक यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद ने स्पष्ट किया है कि स्क्रूटनी परिणाम की जानकारी के लिए परीक्षार्थी क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क न करें। संशोधित परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी वेबसाइट पर अपना परिणाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें