अमर उजाला हेल्पलाइन नंबर
सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की सहायता के लिए अमर उजाला ने हेल्पलाइन नंबर 7617566168 जारी किया है। परीक्षार्थी और उनके अभिभावक इस नंबर पर अपने प्रश्न लिखकर वाट्सएप कर सकते हैं। अमर उजाला की ओर से विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रश्नों का हल कराया जाएगा।
रिवीजन भी बेहद जरूरी
बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए अभ्यास और रिवीजन भी बेहद जरूरी है। परीक्षार्थी पिछले पांच से छह वर्षों के पेपर जरूर हल करें। इससे परीक्षा का पूरा पैटर्न समझ आ जाएगा। साथ ही महत्वपूर्ण सवाल भी बारी-बारी से हल हो जाएंगे। कई बार यही सवाल परीक्षा में पूछ लिए जाते हैं। अपने परिवार एवं दोस्तों की सहायता भी आप ले सकते हैं। वहीं, एक स्टडी ग्रुप भी बना सकते हैं।
केवल प्रयास पर ध्यान दें
पूरी ईमानदारी से प्रयास करना सबसे महत्वपूर्ण है। परिणाम आपके नियंत्रण में नहीं है, लेकिन प्रयास आपके हाथ में है। यही सोच मानसिक संतुलन बनाए रखती है। यदि इन बिंदुओं का ध्यान रखकर आप तैयारी करेंगे तो निश्चित ही बोर्ड परीक्षा में भी अपेक्षित सफलता मिलेगी।