नंबर बंद होते ही खुला ठगी का राज
राशि जमा कराने के बाद जिस नंबर से बातचीत हो रही थी, वह अचानक बंद हो गया। खुद को ठगा महसूस करने पर दीपक ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
फर्जी क्रेडिट कार्ड से 2.59 लाख की धोखाधड़ी
दूसरे मामले में सुभाषनगर निवासी अमरीश चंद के नाम पर फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड जारी कर 2.59 लाख रुपये खर्च किए गए। अमरीश ने जब एक्सिस बैंक में जानकारी ली तो पता चला कि उनके नाम से वर्ष 2022 में क्रेडिट कार्ड जारी हुआ था, जबकि उन्होंने कभी इसके लिए आवेदन ही नहीं किया।
दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठगों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है।