बोर्ड की ओर से इस समय परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देेने का काम किया जा रहा हैं, जो कि 11 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव कमलेश कुमार का कहना है कि कार्यालय की ओर से सभी जिलों के डीआईओएस को केंद्रों की सूची फाइनल कर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए रिमाइंडर भेजा जा रहा है। सोमवार को सभी केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
कक्ष में 40 से अधिक परीक्षार्थी होने पर लगेंगे तीन परीक्षक
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण के कार्य को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा हैं, जिसके बाद परीक्षकों की ऑनलाइन नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। बताया गया है कि एक परीक्षा कक्ष में 40 से अधिक छात्र-छात्राएं होने पर तीन परीक्षकों की नियुक्ति की जा सकेगी।
जिलेवार परीक्षार्थियों की संख्या
जिला दसवीं बारहवीं
मेरठ 41830 40065
बागपत 14785 15051
हापुड़ 15997 13672
गाजियाबाद 30016 23292
बुलंदशहर 47355 41571
गौतमबुद्वनगर 22827 19179