फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कैमरों की नजर में होंगी बोर्ड परीक्षा

Sat, 12 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आयुक्त सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने जाने को तैयारी पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त हों। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार, परीक्षा संचालन कक्ष एवं प्रश्नपत्रों के रखरखाव वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन


बैठक का संचालन करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि जनपद मेरठ में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 05 राजकीय, 99 सहायता प्राप्त, 34 वित्त विहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है। जनपद बागपत में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 01 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त, 09 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। गाजियाबाद में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 05 राजकीय 46 सहायता प्राप्त व 14 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं।

जनपद गौतमबुद्धनगर में 54 परीक्षा केंद्र बनायें गएं है, जिसमें 02 राजकीय 34 सहायता प्राप्त और 18 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। जनपद बुलंदशहर में 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 05 राजकीय, 98 सहायता प्राप्त व 09 वित्त विहीन विद्यालय शामिल है। इसके अलावा जनपद हापुड़ में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में सभी जिलों से आए अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें