फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा पर भी दिख सकता है आरक्षण में देरी का असर, तारीखों में हो सकता है बदलाव 

Wed, 17 Mar 2021 08:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

24 अप्रैल से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। अब पंचायत चुनाव के आरक्षण में बदलाव हो रहा है। ऐसे में अगर चुनावों में देरी हुई तो बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में भी पोलिंग बूथ स्कूलों में बनाए जाते हैं। साथ ही शिक्षकों की ड्यूटी भी लगती है। ऐसे में पंचायत चुनाव और बोर्ड परीक्षाएं एक साथ संभव होना मुश्किल है। यही कारण है कि पंचायत चुनाव की तारीखें बदलने पर बोर्ड परीक्षा की तारीखें भी बदल सकती हैं।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश के बाद माना जा रहा है कि चुनावों में देरी संभव है। कोर्ट ने 2015 को आधार वर्ष मानकर आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही 25 मई तक चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी का कहना है कि अभी बोर्ड परीक्षा की तारीखें 24 अप्रैल से 12 मई ही हैं। शासन से जो निर्देश आएंगे उनका अनुपालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें