पीड़ित युवक को थाने लाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि 7 जुलाई की रात 1:30 बजे गाजियाबाद पुलिस ने नौचंदी थाने के दरोगा भुरेन्द्र चौहान के साथ घर में दबिश दी। दरवाजा तोड़कर करीब 20 पुलिसकर्मी अंदर घुस गए, जो शराब के नशे में थे। आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की। उसने बताया कि उक्त मामले में उसने हाईकोर्ट से अरेस्टिंग स्टे ले रखा है और एसएसपी गाजियाबाद को इसकी कॉपी भी रिसीव करा रखी है।
आरोप है कि दारोगा भुरेन्द्र चौहान ने स्टे कॉपी को फाड़ते हुए उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। विवेचक रामपाल छत पर चढ़ गया और जहां उसका बेटा असद मौजूद था। विवेचक ने असद पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। असद छत से गिर गया, जिससे उसकी दोनों पैर टूट गए। इसके बाद पुलिस धमकी देते हुए चली गयी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/