मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी को दोबारा मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई। सुधीर सैनी को दोबारा से जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 36 से अधिक ने नामांकन किया था। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष बनें शीतल विश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष बनें शीतल विश्नोई
सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव पर्यवेक्षक प्रभा शंकर पांडे ने सहारनपुर के जिला महानगर अध्यक्ष की घोषणा की। पार्टी ने शीतल विश्नोई को भाजपा महानगर अध्यक्ष बनाया है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए करीब आठ जनवरी को भाजपा कार्यकालय पर 40 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से शीतल विश्नोई पर पार्टी ने विश्वास जताया है।
भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने एक बार दोबारा वर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष घोषित किया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए 10 जनवरी को पार्टी कार्यालय पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई थी। पार्टी की तरफ से घोषित चुनाव अधिकारी अरुण पाठक की मौजूदगी में 31 दावेदारों ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी थी।
पार्टी हाई कमान की तरह से जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की तिथि में बार-बार बदलाव किए जाने के बाद नाम को लेकर दावेदारों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। रविवार को पार्टी मुख्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी अरुण पाठक की मौजूदगी में वर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी के नाम की एक बार पुनः घोषणा हो गई। भूपेंद्र चौहान के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी।