फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIMT में छात्रों ने पढ़ी नमाज: मुख्य आरोपी खालिद मेवाती को गिरफ्तार कर भेजा जेल, सचिन सिरोही को किया नजरबंद

Sun, 16 Mar 2025 01:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के आईआईएमटी कैंपस के भीतर बिना इजाजत नमाज पढ़ने को लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उधर हिंदू संगठन कार्यकर्ता सचिन सिरोही को पुलिस ने उनके ही आवास पर नजरबंद रखा।
विज्ञापन
नमाज पढ़ते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में खुले में नमाज पढ़ने के मामले में मुख्यारोपी छात्र खालिद मेवाती और एक विवि के प्रबंधन के खिलाफ गंगानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी खालिद मेवाती को शुक्रवार में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले विवि तीन सुरक्षाकर्मियों और छात्र को निलंबित कर चुका है।

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें नमाज पढ़ते हुए 50 के करीब छात्र दिखाई दे रहे थे। वीडियो इंस्टाग्राम पर खालिद मेवाती खालिद प्रधान 302 के अकाउंट से वायरल हुआ था। 

यह भी पढ़ें: UP: खून से खेली होली... बागपत में हेड कांस्टेबल की मां समेत तीन का मर्डर; नशे ने बर्बाद कर दिए तीन घर

विज्ञापन

वीडियो पर आपत्ति जताते हुए हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इस मामले में विवि प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच कराई।

जांच रिपोर्ट के बाद खालिद मेवाती और तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया था। विवि की जांच कमेटी ने भी इस मामले में खालिद मेवाती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा था। इस मामले में बेगमबाग के रहने वाले कार्तिक ने दो दिन पहले गंगानगर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। कार्तिक ने विवि प्रशासन की भूमिका को भी संदिग्ध बताया था। कार्तिक की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन

सचिन सिरोही को किया हाउस अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
सचिन सिरोही को किया नजरबंद
खुले में नमाज पढ़ने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर हिन्दू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने होली नहीं मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने प्रशासन को चेताया था कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं होता तो वह मस्जिद के बाहर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। शुक्रवार सुबह दुल्हैंडी पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने सचिन सिरोही को उनके घर में नजरबंद कर लिया था।

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि खालिद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विवि प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें