फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सगे भाई का कत्ल कर खेत में दबाई लाश, ये रही हत्या की वजह

Fri, 09 Mar 2018 07:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खेत में दबाई लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। एक युवक ने अपने छोटे भाई का कत्ल कर लाश को खेत में दबा दिया था। ये रही हत्या की वजह...

विज्ञापन


बागपत के माल माजरा गांव में लापता चल रहे किसान की हत्या कर दी गई। सात बीघा जमीन के लिए भाई ने भाई का ही खून बहा दिया। तीन साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या करने पर शव ईंख के खेत में दबा दिया। भाई समेत दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढ़ा खुदवाकर खेत से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अन्य दो आरोपी अब तक फरार हैं।

बता दें कि बिनौली थाना क्षेत्र के गांव माल माजरा निवासी किसान नरेश पाल (45) संदिग्ध हालात में दो माह से लापता था। सात मार्च को गांव के चौकीदार महबूब ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस लापता किसान के बड़े भाई रमेश पाल (51) और गांव के राजीव वाल्मीकि को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ की गई तो सात बीघा जमीन के विवाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: भाई की बारात जाने पहले युवक को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन

ये है मामला

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि दोनों ने गला दबाकर और रस्सी से नरेश पाल की हत्या की। इसके बाद शव को उसके ही खेत में दबाने की बात स्वीकारी। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर ईंख के खेत में पहुंची। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढ़ा खुदवाना शुरू किया। करीब सात फीट गहरे गड्ढ़े से नरेश का सड़ी गली अवस्था में शव बरामद हो गया। करीब दो माह पहले हत्या की यह वारदात अंजाम दी गई थी। दूसरे गड्ढ़े से किसान के जूते बरामद किए गए।

सीओ दिलीप सिंह, थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जमीन को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद था। वारदात में चार लोगों के नाम सामने आए हैं। पास के ही गांव जिवाना के दो आरोपी मनोज और हरवीर अभी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

उधर, एसपी जयप्रकाश का कहना है कि चौकीदार की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदगी को हत्या के मामले में बदल दिया गया है। रमेश पाल, राजीव, मनोज और हरबीर के खिलाफ धारा 302, 201, 364 और 34आईपीसी में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें