एडीएम सिटी एसपी सिटी ने कहा कि सकौती से लेकर परतापुर तक करीब 25 किलोमीटर हाईवे को वन में किया जाएगा। एक और किसान यात्रा चलेगी दूसरी ओर ट्रैफिक चलेगा। यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन की ओर से 15 मोबाइल टॉयलेट, डस्टबिन की व्यवस्था की जाए 10 एंबुलेंस की सुविधा की जाएगी,25 पानी के टैंकर रखे जाएंगे।
28 सितंबर को यात्रा दौराला में प्रवेश करेगी और 29 सितंबर को मोदीनगर के लिए निकल जाएगी,शिवाय टोल प्लाजा के पास रुकने के लिए व्यवस्था की गई थी लेकिन मैदान में जलभराव होने के कारण रुकने की व्यवस्था आज शाम तक फाइनल किया जाएगा।
आपातकालीन स्थिति के लिए हाईवे पर बने अस्पताल में 24 घंटे सुविधाएं दी जाएगी। इसके अलावा हाईवे पर एंबुलेंस के साथ साथ 10 चिकित्सा कैंप लगाए जा रहे हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह, चंद्रपाल फौजी, युवा विंग के अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत, महिला युवा विंग के अध्यक्ष नेहा त्यागी, बाबा इलम सिंह एसडीएम सरधना co दौराला, co ब्रहमपुरी टोल डायरेक्टर श्री धरनारायण, कंकरखेड़ा दौराला परतापुर पल्लवपुरम आदि थानों की स्पेक्टर मौजूद रहे साथ ही एलआईयू और ट्रैफिक पुलिस की बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान इस बात को लेकर हंगामा हो गया एक पदाधिकारी ने यह कह दिया कि जो पदाधिकारी है उनकी बातें मानी जाए जिस पर अन्य लोग बिगड़ गए और हंगामा हो गया किसी तरह मामले को संभाला हो इसके बाद मीटिंग समाप्त की गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/