फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Baord Result 2020: परीक्षा परिणाम पर दिखा कोरोना का असर, बिजनौर जिला कारागार के आठ बंदियां ने मारी बाजी 

Sat, 27 Jun 2020 09:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
up board result 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा परिणाम पर कोरोना का असर साफ नजर आया। कुछ ही स्कूलों में छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम के बाद पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन ने भी छात्र-छात्राओं को कॉलेज नहीं बुलवाया। न ही साथियों के साथ जश्न का माहौल ही नजर आया। 

विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में चुनिंदा छात्र ही पहुंचे। डीएवी इंटर कॉलेज में केवल टॉपर छात्र आया जबकि भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर तथा लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी कुछ ही विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे।

उधर, परिणाम को दोपहर 12.30 बजे घोषित हो गया लेकिन करीब ढाई बजे तक वेबसाइट नहीं चल पाई। स्कूल स्टॉफ को टॉपर छात्र-छात्राओं का पता लगाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सायबर कैफे व कंप्यूटर सेंटरों पर भी छात्र-छात्राएं नजर नहीं आए। सबने अपने घरों पर ही मोबाइल से परिणाम का पता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी जेल बंदी भी बोर्ड परीक्षा में हुए पास
मेरठ में बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में जेल के बंदी भी पास हो गए। जिला कारागार मेरठ के बंदियों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में चार बंदी शामिल हुए। वहीं, इंटर की परीक्षा में भी चार बंदी शामिल हुए थे। सभी आठों बंदी पास हो गए हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि मोहसिन निवासी खाता दहेज के मामले में बंद है, जो दसवीं की परीक्षा में प्रथम आया है।

सचिन निवासी पल्टूरी महमदपुर बलवे के मामले में था जो प्रथम आया है। अटोरा निवासी ईश्वर चंद दहेज के मामले में था, यह भी प्रथम आया है। वहीं, हुमायूं नगर निवासी जीशान जेल से रिहा हो चुका है, वह भी परीक्षा में पास हुआ है। 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले बंदियों में अमित निवासी शोभापुर हत्या के मामले में जेल में बंद है। आजमपुर निवासी राहुल भी हत्या के मामले में बंद है। समसपुर निवासी रविंद्र और कपिल रिहा हो चुके हैं। 12वीं परीक्षा पास करने वाले चारों बंदी द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं।

बिजनौर जिला कारागार के आठ बंदियों ने भी यूपी बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है 
प्रभारी जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार पांच बंदियों ने हाईस्कूल व तीन बंदियों ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा में सभी आठ बंदी उत्तीर्ण हुए हैं।

इंटरमीडिएट में अरुण कुमार ने द्वितीय श्रेणी, अरविंद कुमार व मोहम्मद वसीम ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाईस्कूल में बंदी राम सिंह, महकार सिंह, कमरसेन,वहाजुद्दीन, अब्दुल करीम उत्तीर्ण हुए हैं। जिला कारागार अधीक्षक ने बंदियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें