हमले में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
आनंद अस्पताल में भर्ती जॉनी के अनुसार हम तो छत पर सोए हुए थे। अचानक गोलियों की आवाज से नींद टूट गई। मुझे भी गोली लगी तो बौखलाहट में चारपाई से गिर गया। देखा तो सामने कई लोग अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे थे। मेरे शरीर में कई गोलियां लगीं। लेकिन उसके बावजूद भी मैं जान बचाने के लिए छत से कूद गया। इसके बाद भी हमलावर गोलियां बरसाकर भाग गए। उस समय कम से कम 30 गोलियां तो चली होंगी। दावा किया कि उसके पेट और पैरों में छह गोलियां लगीं, जो आरपार हो गईं। उसका दोस्त और घर का कामकाज देखने वाला राजा भी उसके पास ही सो रहा था। हमलावरों ने गोलियां बरसाकर उसे मार डाला।