फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Sat, 22 Sep 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हमले में घायल चिकित्सक व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में आज सुबह बदमाशों एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां चांदीनगर के निकट प्राइवेट चिकित्सक को लूट का विरोध करने पर बाइकसवार बदमाशों ने गोली चला दी। चिकित्सक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकित्सक की हालत गंभीर बनी हुई। जानें क्या था पूरा मामला :-

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी के बागपत में आज सुबह अपने घर से क्लीनिक के लिए निकले प्राइवेट डॉक्टर को पूर्वी यमुना नहर के निकट बदमाशों ने घेर लिया और लूटने की कोशिश करने लगे। चिकित्सक ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने चिकित्सक को गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। 

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चिकित्सक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के मुताबिक चिकित्सक मुबारिकपुर गांव का रहने वाला है। चिकित्सक पर हमला लूट के विरोध में किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें