फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Sat, 18 May 2019 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


किठौर क्षेत्र में एक परिवार के सदस्य टेंपो में सवार होकर गंगाजी नहाने के लिए गढ़ गए थे। यहां भरोदा मोड़ पर ऑटो रोडवेज बस से टकरा गया। ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक दस साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 

जानकारी के अनुसार गंगा स्नान कर यात्री सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सोहराब गेट से आ रही बस ने उनके दस साल की बच्चे को कुचल डाला। कृष्णा उम्र दस वर्ष पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी सलाहपुर थाना रोहटा, मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर किठौर व सांसद सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि कपिल शर्मा द्वारा मामले में उचित कार्रवाई कराने के आश्वासन पर जाम समाप्त किया गया। मृतक के ताऊ द्वारा र थाना किठौर में रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

उधर, मेरठ के ही मुडाली थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बाइक सवार व्यक्ति को को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें