फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अस्पताल में मूंछों के साथ पैदा हुआ नवजात, चिकित्सक भी हैरान  

Thu, 25 Oct 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : meerut news
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में जन्मे बच्चे के चेहरे पर मूंछें देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। महिला ने बुधवार को एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था।

विज्ञापन


जन्म के तुरंत बाद बच्चे की मूंछ पर बड़े बाल मिले हैं। इस बात से हर कोई हैरान है। पल्लवपुरम फेज एक स्थित अपोलो नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म देने वाली महिला खतौली निवासी शबाना है। बच्चे के पिता सिकंदर का कहना है कि बच्चे के चेहरे पर जन्म से ही मूंछ है। यह कुदरत का ही कारनामा कहा जा सकता है। 

स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. राकेश सिंह ने बताया कि अमूमन बच्चे के इस तरह बाल नहीं होते लेकिन इस बच्चे के पहली बार बाल देखने को मिले है। महिला को सुबह भर्ती कराया गया था। शाम के समय उसके डिलीवरी हो गई। वहीं बच्चे को जिसने भी देखा वह अंचभित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें