फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिन निकलते ही महिला की गोलियों से भूनकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 25 Oct 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : meerut news
विज्ञापन

यूपी के शामली में आज सुबह एक महिला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की ये सनसनीखेज वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


शामली कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के बैंड मार्केट गौशाला रोड पर आज तड़के 4:00 बजे करीब 45 वर्षीय मौसम नाम की महिला को गोलियों से भून डाला गया। यह पूरी घटना मार्केट मैं एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

कैमरे में साफ दिख रहा हे कि महिला और एक युवक एक साथ गली में बात करते हुए जा रहे थे। चौराहे पर जाते ही युवक ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर महिला के सीने में गोली मारी। इसके बाद हत्यारे ने खड़े होकर चारों तरफ देखा और तमंचा में दूसरी गोली लोड करके उसकी कनपटी पर मारी। इसके बाद आरोपी युवक भाग गया लेकिन करीब 2 मिनट बाद हत्यारोपी फिर से वहां आया और जमीन पर पड़ी महिला पर एक और फायर किया और महिला की मौत होने के बाद ही वहां से गया।
विज्ञापन


आरोपी महिला का पर्स और मोबाइल भी ले गया। जानकारी के मुताबिक महिला किसी हलवाई के यहां काम करती थी। परिजनों का कहना है कि हत्यारोपी पहले उनके मकान में ही किराए पर रहता था बाद में उन्होंने मकान खाली करा लिया था। बीती रात भी वह परिवार में आया था और महिला से उसका झगड़ा हुआ था। मृतक के बेटे ने घटना के नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने  पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर नामजद की तलाश मैं जुट गई है।

विज्ञापन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें