सरकारी भूमि की निशानदेही करने गयी वन विभाग की टीम पर भूमाफियाओं ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में वन विभाग के दरोगा और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी।
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में खादर सिकन्दरपुर गांव में वन विभाग की टीम सोमवार को सरकारी भूमि की निशानदेही करने गई थी। इस दौरान भूमाफिया मौके पर पहुंच गए और वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में एक दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई और टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो फरार
बता दें कि दर्जनों भूमाफियाओं ने वन कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की और वर्दी भी फाड़ डाली। हमले में एक वन दरोगा कैलाश चन्द व बीट प्रभारी देवेन्द्र गंगवार घायल हो गए। जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम थाने पहुंची और छह नामजद व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर गांव में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि अभी सभी भूमाफिया फरार है, लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/