बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस मोमिन को लेकर चली तो समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए मोमिन को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और फायरिंग भी की। इस बीच चार पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने घेर कर दौड़ा दिया। उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।
सीओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि प्रधान के पति की गिरफ्तारी के दौरान पथराव और फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, मंगलवार को सीओ व कोतवाल पंकज त्यागी भारी पुलिस फोर्स के साथ बचीटी गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पहुंचे। घर और खेतों में दबिशें दी गईं, लेकिन कोई भी उनके हाथ नहीं लगा। पुलिस के खौफ के चलते पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
एसआई की चूक पुलिसकर्मियों पर पड़ जाती भारी
बचीटी गांव में प्रधान पति मोमिन त्यागी की गिरफ्तारी के दौरान उस समय कई पुलिसकर्मियों की जान पर बन आई। जब एक एसआई कार की चाबी जेब में डालकर दूसरी गाड़ी में बैठ वहां से निकल गए। जबकि पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बैठे रहे। जिन्हें ग्रामीणों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से निकालकर अपने घर में शरण दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/