फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गिरफ्तारी के विरोध में सीओ पर हमला, जमकर पथराव, फायरिंग

Wed, 07 Mar 2018 11:15 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव में पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीओ और पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पहले पथराव और फिर फायरिंग भी की गई। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद में अवैध हथियारों की सूचना पर बचीटी गांव में प्रधान के घर पहुंचे सीओ और पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने के बाद सोमवार की देर रात फिर से उस समय हालात खराब हो गए, जब पुलिस प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लौट रही थी। इस दौरान प्रधान समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और फायरिंग की। 

इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। विरोध के बावजूद पुलिस प्रधान के पति को वहां से लेकर गई। मंगलवार को भी भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी गांव में गिरफ्तारी के लिए पहुंचे, लेकिन पूरे गांव में सन्नाटा पसरा मिला। जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


सोमवार को अवैध हथियारों की सूचना पर बचीटी गांव में प्रधान अकलीना के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर प्रधान समर्थकों ने महिलाओं के साथ मिलकर पथराव कर दिया था। इतना ही नहीं सीओ सिद्धार्थ समेत पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करते हुए सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी। देर रात पुलिस फिर से गांव में पहुंची और प्रधान पति मोमिन को गिरफ्तार करके ले जाने लगी।

पढ़ें : यूपी: महिलाओं ने किया पुलिस पर पथराव, CO की गाड़ी में तोड़फोड़, फोर्स तैनात

विज्ञापन

गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस मोमिन को लेकर चली तो समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए मोमिन को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और फायरिंग भी की। इस बीच चार पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने घेर कर दौड़ा दिया। उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। 

सीओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि प्रधान के पति की गिरफ्तारी के दौरान पथराव और फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, मंगलवार को सीओ व कोतवाल पंकज त्यागी भारी पुलिस फोर्स के साथ बचीटी गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पहुंचे। घर और खेतों में दबिशें दी गईं, लेकिन कोई भी उनके हाथ नहीं लगा। पुलिस के खौफ के चलते पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

एसआई की चूक पुलिसकर्मियों पर पड़ जाती भारी
बचीटी गांव में प्रधान पति मोमिन त्यागी की गिरफ्तारी के दौरान उस समय कई पुलिसकर्मियों की जान पर बन आई। जब एक एसआई कार की चाबी जेब में डालकर दूसरी गाड़ी में बैठ वहां से निकल गए। जबकि पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बैठे रहे। जिन्हें ग्रामीणों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से निकालकर अपने घर में शरण दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें