फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: एटीएस द्वारा गिरफ्तार जावेद ने आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा की हत्या के लिए सप्लाई किए थे हथियार

Sun, 07 Jun 2020 02:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटीएस मेरठ ने हथियार सप्लायर के आरोपी जावेद को दबोच लिया है। एटीएस की टीम राधना गांव के पास से आरोपी का पीछा कर रही थी, लेकिन आरोपी चकमा देकर भाग निकला था। इसके बाद रविवार को हापुड़ क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस की टीम पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकी को मेरठ से दबोचा

आरोप से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जावेद ने लुधियाना में आरएसएस के नेता जगदीश गगनेजा की हत्या के लिए हथियार सप्लाई किए थे। गौरतलब है कि अक्टूबर 2016 में पंजाब के लुधियाना में रविंद्र गोसाई की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर एनआईए जांच कर रही थी। एक साल पहले जांच के लिए किठौर के राधना गांव पहुंची एनआईए और एटीएस की टीम पर हमला भी हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद मेरठ के किठौर क्षेत्र के राधना गांव का रहने वाला है। बताया गया कि उसके खिलाफ पंजाब में केस दर्ज है। पंजाब से ही वांछित चल रहा था। जावेद खालिस्तानियों को अवैध तरीके से हथियार सप्लाई करता था। आरोपी की तलाश में एटीएस लंबे समय से पीछा कर रही थी। इससे पहले भी राधना गांव निवासी कई अपराधी हथियारों के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें