फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक मौसम हुआ सुहाना... मेरठ में आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 07 Jun 2020 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शहर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में पिछले कई दिनों से बढ़ रही उमस के बीच रविवार सुबह मौसम अचानक सुहाना हो गया। वहीं आसमान में काले बादल छा गए। इससे वाहन चालकों को भी दिन में लाइट जलानी पड़ी। इस दौरान शहर में झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में अभी मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। पिछले 48 घंटे से उमस ज्यादा होने के कारण गर्मी का अहसास बढ़ रहा था। रविवार सुबह मौसम में आए बदलाव से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। 

उधर, शहर के नालों की सफाई की पोल आधा घंटे की बारिश ने ही खोल दी। सभी इलाकों में तेज बारिश हुई तो नाले उफन गए। साथ ही नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। इस दौरान जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नालों का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। सड़कों पर हुए जलभराव से यह तो साफ हो गया है कि मानसूनी बारिश शहर की जनता को आफत लेकर आने वाली है। जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन अभी गंभीर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष का कहना है कि उमस बढ़ने के कारण लो प्रेशर डेवलप होने के बाद अचानक से तेज बारिश है। उन्होंने बताया कि यह प्री मानसून की बारिश है। बारिश से जहां गर्मी को राहत मिली है। वहीं फसलों के लिए भी यह बारिश लाभकारी होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें