आरोपी शाहनवाज की निशानदेही पर देवबंद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जनपदों में एटीएस ने छापेमारी शुरू कर दी है। कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
डीजीपी ने बताया कि हम पता लगा रहे हैं कि इनकी टेरर फंडिंग के पीछे कौन हैं? आकिब अहमद मलिक को देवबंद में बिना एडमीशन के मलिक पढ़ाई कर रहा था। डीजीपी ने यह भी बताया कि दोनों से पूछताछ हो रही है। कुछ और अहम जानकारियां हमे मिलेगी तो उसे मीडिया से सांझा करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले से इनका लिंक है या नही यह कहना अभी मुश्किल है। हम पूछताछ के बाद ही ये क्लियर कर पाएंगे।
आतंकी ने यहां से आधार कार्ड भी बनवा लिया था, इसमें उसका नाम नवाज अहमद तेली था। वहीं, उसके साथ में पढ़ने वाले छात्र ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वो ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/