फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एसीकॉन में आज से जुटेंगे विशेषज्ञ सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी एसीकॉन में आज से जुटेंगे विशेषज्ञ सर्जन
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया की तीन दिवसीय यूपी एसीकॉन 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से शल्य चिकित्सक और परास्नातक छात्र एवं छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

व्याख्यान देने वाले चिकित्सकों में मुख्य रूप से मुंबई से डॉ. परवेज शेख, वाराणसी से डॉ. अजय खन्ना, एसजीपीजीआई लखनऊ से डॉ. अशोक, केजीएमयू लखनऊ से डॉ. अभिनव, डॉ. अवनीश, डॉ. अरशद, डॉ. संदीप, डॉ. पाहवा रहेंगे। इनके अलावा चंडीगढ़ से डॉ. टीडी यादव, जीबी पंत हॉस्पिटल दिल्ली से डॉ. संदीप सलूजा, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट से डॉ. शिवेंद्र और नई दिल्ली मैक्स साकेत से डॉ. मनीष वैजल व्याख्यान देंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन वीडियो वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 30 से 35 शल्य चिकित्साएं दिखाई जाएंगी। अगले दो दिन में विभिन्न सेमिनार संगोष्ठियां होंगी। उद्घाटन शाम छह बजे होगा। मुख्य अतिथि एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार होंगे। इसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एकेतनेजा और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता आदि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें