फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एंटी करप्शन टीम ने बागपत में चौकी इंचार्ज को दस हजार रिश्वत लेते दबोचा 

Sun, 08 Mar 2020 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

नाली के विवाद में की थी तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग, एंटी करप्शन ने पकड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ की टीम ने चांदीनगर क्षेत्र के खेकड़ा थाने की रटौल चौकी के इंचार्ज विजय सिंह को गांव डगरपुर की प्रधान के ससुर से नाली के विवाद में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। टीम चांदीनगर थाने में चौकी इंचार्ज से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


डगरपुर गांव की प्रधान पूनम के ससुर श्री ने एंटी करप्शन टीम मेरठ को जानकारी दी थी की नाली के एक विवाद में चौकी इंचार्ज उनके पक्ष में कार्रवाई करने के नाम पर तीस हजार मांग रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने टीम के साथ चांदीनगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसओ चांदीनगर मुनेंद्रपाल सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें