फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में सामने आई एक और मुस्कान, प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटकर नहर में फेंका

Fri, 07 Nov 2025 06:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: रोहटा में अनिल की पत्नी काजल के गांव के ही आकाश के साथ दो साल से संबंध थे। अनिल को पता चला तो वह विरोध करने लगा। इसीलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया। इस काम में आकाश के दोस्त बादल ने भी साथ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अनिल की फाइल फोटो और उसकी हत्या में गिरफ्तार तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रोहटा में पत्नी काजल ने अपने प्रेमी आकाश व उसके दोस्त बादल के साथ मिलकर पति अनिल की हत्या कर दी। अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पहले उसे खाने में नींद की गोली दी। उसके बाद दुपट्टे से उसका गला दबाया। अचेत होने पर प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर उसे सिवालखास गंगनहर में जिंदा फेंक दिया। रोहटा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। गंगनहर में शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में इस वारदात का खुलासा किया। बताया कि रसूलपुर रोहटा निवासी 32 वर्षीय अनिल मजदूरी करता था। उसकी शादी कुछ साल पहले बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी काजल के साथ हुई थी। काजल के बीते दो साल से गांव के ही आकाश से अवैध संबंध थे, जिसका अनिल विरोध करता था। 
 

इससे तंग आकर काजल ने प्रेमी आकाश से मिलकर अनिल की हत्या की योजना बनाई, जिसमें आकाश का दोस्त बादल भी शामिल हुआ। योजना के अनुसार 26 अक्तूबर की रात को काजल ने खाने में अनिल को नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं।
 

नींद की छह गोलियां देने से वह अचेत हो गया। इसके बाद काजल ने अपने दुपट्टे से अनिल का गला घोटा, लेकिन वह नहीं मारा। इस पर काजल, प्रेमी आकाश व दोस्त बादल मिलकर अनिल को बाइक के जरिये अचेत अवस्था में गंगनहर सिवाल खास ले गए। रात करीब दो बजे तीनों ने उसे गंगनहर में फेंक दिया।
 

इसके बाद काजल ने अनिल के अचानक लापता होने की बात परिजनों को बताई। अनिल के भाई राजू ने रोहटा थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल और सर्विलांस के जरिए वारदात का खुलासा किया। बृहस्पतिवार को राजू की ओर से अनिल के अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
 

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को अनिल की पत्नी काजल, उसके प्रेमी आकाश, दोस्त बादल को अनिल का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अनिल की हत्या की बात स्वीकार की। 
 

घटनास्थल पर तीनों को ले जाया गया। इसके बाद शव की तलाश शुरू की गई। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसपी देहात में बताया कि गंगनहर में अनिल के शव की तलाश की जा रही है। पीएसी के गोताखोर बुलाए गए हैं। 

ये भी देखें...
Meerut: हस्तिनापुर के पाली में ग्राम प्रधान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 30 से अधिक राउंड गोली चलने से दहशत    
 
विज्ञापन

मुस्कान ने भी किया था पति का कत्ल
मेरठ के ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। ये मामला देशभर में बड़ा चर्चित हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें