जिला प्रशासन ने शहर में ग्रीन पटाखों के उपयोग और बिक्री को मंजूरी दे दी है। पर्यावरण के अनुकूल माने जाने वाले इन पटाखों को चलाने के लिए सख्त दिशा-निर्देशों के साथ तीन व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। इस फैसले से जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया गया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय व्यापारियों को भी राहत मिली है।