फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ की आईपीएस बेटी अदिति सिंह आज बनेंगी आईएएस विवेक आर्य की जीवनसंगिनी, सोफिया से की पढ़ाई, अब डीसीपी

Fri, 13 Nov 2026 05:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के शिवलोकपुरी निवासी अदिति सिंह ने सोफिया गर्ल्स कॉलेज पढ़ाई करने के बाद गाजियाबाद से बीटेक किया। 2020 बैच से आईपीएस अधिकारी बनीं। आईएएस विवेक आर्य भी प्रशासनिक सेवा में हैं। 
विज्ञापन
marriage - फोटो : marriage
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की शिवलोकपुरी निवासी अदिति सिंह आज आईएएस अधिकारी विवेक आर्य की जीवनसंगिनी बनने जा रही हैं। अदिति सिंह 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पंचकूला में डीसीपी के पद पर तैनात हैं। अदिति ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पुलिस सेवा में जगह बनाई और मेरठ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अदिति सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ के प्रतिष्ठित सोफिया गर्ल्स इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और सफलता प्राप्त कर आईपीएस अधिकारी बनीं। वर्तमान में वह पंचकूला में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
 

अदिति के पिता डॉ. संजीव सिंह एमडी फिजिशियन हैं, जबकि उनकी मां ज्योति सिंह कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। माता-पिता ने अदिति की शिक्षा और करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
विज्ञापन

वहीं, अदिति की शादी पंचकूला में आईएएस अधिकारी और एडीसी के पद पर तैनात विवेक आर्य से होने जा रही है। विवेक आर्य भी प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोनों अधिकारियों के विवाह को लेकर परिवार में तैयारियां चल रही हैं। मेरठ की बेटी के आईपीएस अधिकारी बनने और अब एक आईएएस अधिकारी के साथ नए जीवन की शुरुआत करने की खबर से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें