फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को मिलने बुलाया और कर दिया लहूलुहान, फिर थाने में बोली युवती- दोनों कर चुके हैं शादी

Sun, 26 Aug 2018 08:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे एसओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित तपोवन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। गला दबाए जाने से छात्रा बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शाम को छात्रा ने थाने में युवक से शादी की बात कही और कार्रवाई से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के परिजन भी सहमत हो गए। वहीं छात्रा ने थाने में कहा, हम दोनों शादी कर चुके हैं। फिर छात्रा अपने प्रेमी के घर चली गई। 

विज्ञापन


जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मोदीनगर के गर्ल्स कॉलेज से बीए कर रही है। युवती का जाहिदपुर गांव के एक युवक से प्रेस प्रसंग चल रहा है। छात्रा के मुताबिक शनिवार को उसे यूनिवर्सिटी के सामने एसएससी का फार्म भरने आना था। बागपत अड्डे से युवक उसे बाइक पर लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचा और दोनों घूमने के लिए तपोवन पहुंच गए। वहां किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। इस दौरान युवक ने उसे बुरी तरह से पीटा और गले पर नुकीली चीज से वार कर दिए। इसके बाद वो वहां से भाग निकला। युवक को भागता देख वहां मौजूद होमगार्डों ने देखा तो छात्रा लहूलुहान पड़ी थी।

विज्ञापन

तपोवन में आते हैं बाहरी युवक-युवतियां

सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छात्रा ने बताया कि मोनू और वो एक साल पहले आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुके हैं। एसओ ने जब छात्रा से उसके घर का पता पूछा तो छात्रा परिवार वालों को इस बारे में बताने से मना करने लगी। एसओ का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। लेकिन युवती ने कहा कि वह उसका पति है और किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में युवती युवक के साथ उसके घर (ससुराल) चली गई।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में लोगों के घूमने के लिए बनाया गया तपोवन में किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। यहां पर सुबह से ही बाहरी युवक-युवतियों का आना शुरू हो जाता है। छात्र-छात्राएं वहां कई-कई घंटे बिताते हैं। कोई टोके तो उसको युवक जान से मारने तक की धमकी दे देते हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। जबकि तपोवन में कई साल पहले एक छात्र गौरव राठौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार से यहां पर सख्ती कराई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें