फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भयंकर सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे, नशे में धुत सभी युवक घायल

Sun, 24 Jun 2018 09:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कार को सीधी करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहर में रविवार शाम को एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। इसमें कई बच्चे बाल- बाल बच गए। करीब सौ की रफ्तार से आ रही कार ने एक- एक कर तीन कारों को टक्कर मारी और फिर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी युवक घायल हो गए। साथ ही कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साकेत कॉलोनी में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक कार सौ की रफ्तार से आ रही थी। इस दौरान कार सवार युवकों ने एक नहीं बल्कि तीन कारों को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें चारों कार सवार युवक गंभीर घायल हो गए। कार शांतनु पुत्र संजय निवासी के-216 गंगानगर चला रहा था। उसके असावा कार में अभिषेक शर्मा पुत्र संजीव शर्मा, निवासी 144 प्रभात नगर, शिवांश शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी न्यू प्रभात नगर और आसिद्ध पुत्र नीरज निवासी बुढ़ाना गेट सवार थे। बता दें कि सभी कार सवार युवक नशे में धुत थे। 

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। और कार को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें