भारत क्या पूरी दुनिया को जिस तकनीक की तलाश थी उसे मेरठ के आईआईएमटी के बीटेक छात्र ने पूरा कर दिखाया। यकीन करना होगा कि चिमनियों से निकलने वाले जहरीले धुएं को ये तकनीक शुद्ध हवा में बदलेगी। आगे पढ़ें...
मेरठ जनपद में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र अभिषेक वर्मा ने वायु प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने वाली आधुनिक मशीन का निर्माण किया है। इस तकनीक के माध्मम से चिमनी से निकलने वाले जहरीले धुएं को तत्काल शुद्ध हवा में बदला जा सकता है।
अभिषेक ने बताया कि मशीन को बनाने में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए हैं। तीन चेंबर वाली यह मशीन कार्बन कणों और विषाक्त गैसों को छान कर ऑक्सीजन प्रदान करती है।
वहीं उत्तर प्रदेश के के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इस प्रयोग की सराहना की है। आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि यह तकनीक आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/