फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फेसबुक पर युवती से दोस्ती फिर होटल में दुष्कर्म, भाकियू युवा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज 

Sun, 02 Sep 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शामली न्यूज
विज्ञापन
यूपी के शामली में हरिद्वार निवासी एक युवती ने भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष सहित दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म तथा अश्लील छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुष्कर्म हरिद्वार के एक होटल में कुछ समय पहले होना बताया गया है, जबकि शनिवार को शामली बुलाकर कार में अश्लील छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानें क्या है पूरा मामला:-
विज्ञापन


 

एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी युवती की दोस्ती

पीड़िता ने शनिवार को आदर्श मंडी थाने पहुंचकर तहरीर दी। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी विनोद निर्वाल से फेसबुक पर एक साल पूर्व दोस्ती हुई थी। आरोप है कि इसी बीच विनोद निर्वाल हरिद्वार में गया और वहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, तब उसने विरोध किया। इस पर आरोप है कि विनोद निर्वाल ने समझा बुझाकर मना लिया था तथा पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। इसके बाद भी उनकी बातचीत होती रही।  

युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हार्ट के मरीज हैं, जिस कारण उपचार में काफी पैसा खर्च होता है। युवती ने विनोद निर्वाल से मदद की बात कही। इस पर विनोद ने शामली के एक अस्पताल में उसके पिता का इलाज कराने की बात कही। इसी के चलते शनिवार को युवती को शामली बुला लिया गया। युवती ने बताया कि वहां विनोद निर्वाल के अलावा उसका साथी जाहिद निवासी उस्मानपुर भी पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर इलाज में आने वाले खर्च के बारे में वार्ता कराने के बाद युवती को कार में बैठाकर एसटी तिराहे के पास ले गए।
 
आरोप है कि वहां युवती से कार में छेड़छाड़ की गई। इसके बाद शामली में पंजाबी कालोनी के पास आरोपियों की कार से उतरने के बाद युवती ने डायल 100 पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। इस संबंध में आदर्श मंडी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि आरोपी विनोद निर्वाल और जाहिद उस्मानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है। 
विज्ञापन

थाने पहुंचकर भाकियू जिलाध्यक्ष ने ली जानकारी  

विनोद निर्वाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिलने पर भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद भी आदर्श मंडी थाने पहुंचे। वहां उन्होंने सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी से इस मामले की जानकारी ली। साथ ही युवती के परिजनों से भी फोन पर वार्ता की। भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद का कहना है कि युवती ने पूर्व में हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म होना बताया और शामली में छेड़छाड़ होनी बताई है। 

पुलिस पर भरोसा है कि निष्पक्ष जांच होगी

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि पीड़िता ने जो तहरीर दी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।वहीं, भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल का कहना है कि जिस युवती ने आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, उस युवती को वह जानता तक नहीं है। किसी ने साजिश के तहत युवती को हरिद्वार से शामली बुलाया और उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। साजिश जिसने रची, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस बारे में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को अवगत करा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें