यह वीडियो 37 सेकेंड का है। इसमें दो युवकों ने काफी तेज गति में स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाई और 8 बार स्टंट किए। इस दौरान पुलिस कहीं भी दिखाई नहीं दी। जबकि आबूलेन के नजदीक ही बेगमपुल चौकी है। यहां हर समय पुलिस तैनात रहती है। बाइक सवारों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए सरेराह स्टंट किए। स्टंट के दौरान बाजार में मौजूद लोग डर गए और बाइक सवार बेखौफ यहां से चले गए। स्कूटी सवार एक युवती इस बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। गौर करने वाली बात ये है कि ये भी उनकी साथी बाइक सवार युवती ने ही बनाई। वह वीडियो बनाने के साथ-साथ गाना भी गा रही है।