फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में 100 डायल पुलिस का बड़ा खेल, समझौते के नाम पर ठगे रुपये, वीडियो वायरल

Thu, 20 Jun 2019 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कैमरे में कैद यूपी डायल 100 पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के शामली जिले में यूपी पुलिस की डायल 100 का बड़ा खेल सामने आया है। यहां दो पक्षों के वाहनों में मामूली साइड लगने को लेकर हुए विवाद में समझौते के नाम पर दोनों पक्षों से हजारों की ठगी करते हुए डायल 100 का खेल कैमरे में कैद हो गया। 
विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के टपराना के निकट कार व ट्रैक्टर की मामूली सी साइड लगने के बाद दोनों पक्षो में विवाद हो गया। मामले में समझौते के नाम पर 100 डायल पुलिस ने दोनों पक्षो से हजारों की ठगी कर डाली।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार झिंझाना थाना क्षेत्र के टपराना के निकट अल्टो कार में ट्रैक्टर की साइड लगने को लेकर दोनो पक्षो में आपस में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची 100 डायल पीआरवी 3013 ने दोनो के बीच समझौता करा दिया।

हैरानी की बात यह है कि समझौते के नाम पर दोनों पक्षो से 100 डायल पुलिस ने ठगी भी की है।पैसों का लेन-देन करते हुए पुलिस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह जब है तब 100 डायल पुलिस की प्रदेश में बेहतर छवि है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की करतूतों के कारण यह बदनाम हो रही है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाना आवश्यक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें